Followers

घर का कचरा भी पैसा कमा सकता है | खाद बनाने का देसी तरीका | organic compost

गमले और सब्जियों के लिए घर पर जैविक खाद कैसे बनाएं

Organic fertilizer



हम रोज अपने घर से इतना कचरा बाहर फेंक देते हैं बिना यह सोचे कि यह west हमारे पौधों के लिए एक सस्ता और लाभदायक खाद बन सकता है, जो chemical fertilizer से काफी बेहतर होता है।
 अगर आप भी gardening करते हैं या गमले में सब्जी उगते हैं तो यह जानकारी आपके बहुत कम आने वाली है।
 आज के समय में chemical fertilizer बहुत महंगी भी है और soil के लिए नुकसानदायक भी है, 
 लेकिन अच्छी बात यह है कि आप घर के kitchen west से एक अच्छा और मुफ्त compost तैयार कर सकते हैं जो कि plants  के लिए, हम सबके लिए और इस environment के लिए बहुत ही लाभदायक है।

 घर के वेस्ट से खाद बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए:- 


 • सब्जियों के छिलके

 • फलों के छिलके

 • कॉफी पाउडर / चाय पत्ती

 • अंडा का छिलका ( optional )

 • मिट्टी या पुरानी खाद

 • एक बाल्टी, ड्रम या गमला 


 घर मे खाद बनाने की सबसे आसान विधि:-

1. बाल्टी ड्रम या गमला जो भी अपने लिया है उसकी ताल में पहले हम एक छेद कर देंगे।

2. बाल्टी में नीचे थोड़ी सूखी पत्तियां या मिट्टी डाल देंगे।

3 अब रोज का किचन वेस्ट डालते जाएंगे जैसे सब्जियों के छिलके चाय पत्ती कॉफी पाउडर फलों के छिलके हम डालते जाएंगे।

4. जब बाल्टी भर जाए तो हम ऊपर से हल्की सी मिट्टी डालकर ढक देंगे।

5. अब 10 से 15 दिन के अंतराल में हम हल्की-हल्की खाद की पलटाई करेंगे।

6. लगभग 30 से 40 दिन बाद हमारा खाद बनाकर तैयार हो जाएगा।

 इस छोटी-छोटी नियमों का पालन करते हुए आज हमने अपने घर में  organic शुद्ध खाद बना लिया जो हमारे पौधों के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण है,
 जिससे हम बाजार की chemical fertilizer से बच सकते हैं, इसके उपयोग हमारे पौधे स्वस्थ और उसमें लगे हुए फल स्वादिष्ट होते है,
 इसका उपयोग हमें दैनिक रूप में करना चाहिए।

 इसका उपयोग हमें क्यों करना चाहिए:-

 1. यह हमारे स्वास्थ्य ( health) के लिए बहुत ही लाभदायक होगा।
 2. इस खाद से पैसे की बचत होगी।
 3. इस खाद के उपयोग से मिट्टी ज्यादा दिन तक उपजाऊ रहती है।
 4. घर के कचरा का भी उपयोग अच्छी प्रकार से हो जाता है।
 5. इससे soil की fertility बढ़ जाती है।

 अगर आप business करना चाहते है, तो इस खाद को आप market में या online,( flipkart, amazon, blinkit ) बेच भी सकते हैं जिसकी अच्छी price आपको देखने को मिलेगी।
 Organic खाद का demand हमेशा high price मे जाता है।

• देखा जाये तो  online earning  हो या offline earning दोनों के लिए अच्छा विकल्प है।

अगर आपको ये तरीका उपयोगी लगा, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर share करें।
ऐसे ही आसान खेती और gardening tips के लिए हमारे blog को फॉलो करें।🙏


Written by- Ashutosh pandey.


Previous Post Next Post