Terrace Gardening in 2026: छत पर खेती का सम्पूर्ण ज्ञान, भविष्य की Smart Farming Guid
![]() |
| Tarrace gardening |
आज Terrace Gardening पर बहुत saare articles mil jaate hain,
lekin sach ye hai ki ज़्यादातर लेख पढ़कर आदमी confuse हो जाता है, help नहीं मिलती।
मैंने बहुत सारे लोगों का article देखा और पढ़ा जिसमें लोगों ने काफी कुछ बताया था
- expensive setup
- foreign techniques
- impossible expectations
और reader सोचता है:
“ये सब मेरे बस का नहीं है”
ये article उसी सोच को बदलने के लिए लिखा गया है।
Terrace Gardening आखिर है क्या? (Simple Language में)
Terrace Gardening का मतलब सिर्फ छत पर पौधे रखना नहीं है।
इसका मतलब है:
अपने घर के ऊपर अपनी जरूरत की ताजी भरोसेमंद सब्जी उगाना टेरिस गार्डनिंग मुख्य उद्देश्य है।
कोई business plan नहीं,
कोई competition नहीं,
बस अपनी और अपने परिवार की सेहत का ख्याल।
यह भी पढ़े:- home gardening मे पौधे क्यों मरते है ?
लोग Terrace Gardening से डरते क्यों हैं?
अगर हम डर की वजह को ध्यान से देखें तो डर कुछ इस प्रकार की होती हैं -
1. “पौधे मर गए तो?”
2. “छत खराब हो गई तो?”
3. “मुझे कुछ आता ही नहीं”
4. “पैसा बहुत लगेगा”
👉 ये सारे डर information की कमी की वजह से होते हैं, capability की नहीं।
![]() |
| Tarrace gardening |
🏠 सबसे पहली और जरूरी बात: छत safe कैसे रखें?
बहुत लोग यहीं गलती करते हैं, इसलिए ध्यान से समझो।
Terrace Gardening में पौधे से पहले छत की protection ज़रूरी है।
Practical तरीका:
छत साफ रखना चाहिए
मोटी plastic sheet या pond liner बिछाओ
उसके ऊपर ईंट या wooden block रखो
गमले blocks पर रखो, सीधे floor पर नहीं
इससे:
पानी नीचे नहीं जाएगा
छत खराब नहीं होगी
आप tension-free रहोगे
☀️ धूप का सच (जो कोई साफ नहीं बताता)
हर पौधे को बराबर धूप नहीं चाहिए।
अगर आपकी छत पर:
- कम धूप है → पालक, धनिया, मेथी
- मध्यम धूप → तुलसी, पुदीना
- ज्यादा धूप → टमाटर, मिर्च
धूप के हिसाब से पौधा चुनोगे,तो पौधा ज्यादा दिन तक जियेगा।
🪴 गमले और grow bag कैसे चुनें?
Beginner के लिए सबसे best होते हैं Grow Bags
क्यों?
हल्के होते हैं
सस्ते होते हैं
पानी आसानी से निकलता है
Size कितना रखे:-
- पत्तेदार सब्ज़ी → 8–10 inch
- फल वाली सब्ज़ी → 12–14 inch
- महंगे pots = ज़रूरी नहीं ❌
🌱 मिट्टी कैसे बनाएं? (Easy और effective)
ये बात साफ समझ लो
मिट्टी खराब होगी तो पौधा भी खराब होगा।
Simple soil mix:
- 1 हिस्सा normal मिट्टी
- 1 हिस्सा गोबर की खाद / vermicompost
- ½ हिस्सा cocopeat या सूखे पत्ते
- इससे मिट्टी हल्की रहेगी
- जड़ें सांस ले पाएंगी
- पानी रुकेगा नहीं
💧 पानी देने का सही तरीका (सबसे ज़्यादा गलती यहीं होती है)
लोग सोचते हैं:
“पौधा है तो रोज पानी देना चाहिए”
❌ यही सबसे बड़ी गलती है।
सही तरीका:
- उंगली मिट्टी में डालो
- अगर ऊपर से 2–3 cm सूखी लगे → पानी दो
- गीली लगे → आज छोड़ दो
याद रखो: 👉 कम पानी से पौधा बचेगा, ज्यादा पानी से मरेगा।
🐛 कीड़े लग जाएँ तो क्या करें?
सबसे पहले panic मत करो।
Chemical spray डालने से:
पौधा कमजोर होगा
सब्ज़ी खाने लायक नहीं रहेगी
Safe solution:
Neem oil 3–5 ml
1 लीटर पानी में
हफ्ते में एक बार spray
यह तरीका सस्ता है और सेफ है बिगनर्स के लिए best हैं।
🥬 क्या सच में सब्ज़ी उगती है?
पहले महीने:
• growth कम लगेगी
• mistakes होंगी
दूसरे महीने:
• समझ बढ़ेगी
• confidence आएगा
तीसरे महीने:
पहली खुद की सब्ज़ी 🌱
वही पल Terrace Gardening का असली reward है।
❤️ Terrace Gardening का सबसे बड़ा फायदा
सब्ज़ी तो फायदा है ही,
लेकिन असली फायदा ये है:
• मन शांत होता है
• तनाव कम होता है
• बच्चों को प्रकृति समझ आती है
• घर में positivity आती हैं
ये वो फायदे हैं जो कोई fertilizer नहीं दे सकता।
🌱 2026 में Terrace Gardening क्यों ज़रूरी है?
क्योंकि:
• खाना महंगा हो रहा है
• बीमारियाँ बढ़ रही हैं
• ज़मीन कम हो रही है
Terrace Gardening कोई fashion नहीं,
ये आने वाले समय की ज़रूरत है।
🤝 दिल की बात बताऊ:-
अगर आप:
रोज 10 मिनट पौधों को दे सकते हो या सीखने का मन रखते हो तो Terrace Gardening आपके लिए है।
Perfect होना ज़रूरी नहीं, शुरू करना ज़रूरी है 🌿
Save water save tree and grow plant without aut chemical
Written by - ASHUTOSH PANDEY

