PM KISAN योजना क्या है ?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना ( PM KISAN ) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को आधिकारिक रूप से लांच किया था
PM KISAN का लाभ किसे मिल सकता है?
PM KISAN वही किसान कर सकता है:
1. जिसके नाम पर खेती की जमीन हो
2. जिसका आधार कार्ड बना है
3. जिसका आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक है
अगर जमीन पिता के नाम पर है तो पहले रिकॉर्ड ठीक करवाना पड़ेगा।
आवेदन से पहले यह तीन चीज जरूर रखें:
1. आधार कार्ड
2. बैंक पासबुक
3.ज़मीन का कागज ( खतौनी )
PM KISAN में आवेदन कैसे करें?
1. अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र से:-
जरूरी दस्तावेज जो हमने ऊपर बताया है जैसे, ( ज़मीन का कागज, आधार कार्ड, बैंक पासबुक ) वहां ऑपरेटर को देना पड़ता है, ऑपरेटर ऑनलाइन फॉर्म भर देता है।
रसीद जरूर ले लेना चाहिए।
2. खुद मोबाइल से ऑनलाइन:-
अगर मोबाइल चलाना आता हो तो हम घर बैठकर ही अपना PM KISAN योजना में आवेदन कर सकते हैं।
उसके लिए हमको क्या-क्या करना होगा चलिए एक-एक करके जानते हैं-
• PM KISAN की वेबसाइट पर जाये
• New farmer registration पर जाएं
• आधार नंबर डालें
• जमीन और बैंक की जानकारी भरे
• फॉर्म को submit करें
कोशिश करें कि एक बार में सही information भरे,गलत ना करें
e-KYC करना बहुत जरूरी होता है।
अगर e-KYC नहीं हुआ तो पैसा रुक जाता है।
मेरे गांव में कई किसानों का पैसा रुक गया था e-KYC ना होने पर। इसलिए e-KYC बनवाना बहुत जरूरी है, बिना e-KYC के आपका भी पैसा रुक सकता है जिससे आपको बहुत परेशानी हो सकती है।
बिना e-KYC के किस्त नहीं आएगी।
पैसा कब और कैसे आता है?
PM KISAN योजना के तहत साल में ₹6000 किसानों को दिया जाता है।
पैसा 2000 + 2000 + 2000 करके मिलता है।
यह पैसा सीधे बैंक खाते में जाता है।
इसमें कोई बिचौलियों का काम नहीं होता है।
जरूरी सावधानी
फ्रॉड कॉल से बचें।
किसी को OTP ना दे।
सिर्फ सरकारी वेबसाइट पर ही भरोसा करें।